{"_id":"6a59180922cd49b30005c2be","slug":"four-year-old-girl-bitten-by-snake-dies-etah-news-c-163-1-eta1014-153487-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चार वर्षीय बच्ची को सांप ने डंसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चार वर्षीय बच्ची को सांप ने डंसा, मौत
Thu, 16 Jul 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। जैथरा क्षेत्र के गांव मोर्चा सड़क में बृहस्पतिवार को दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय बच्ची की सांप के डसने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव मोर्चा सड़क निवासी अमित कुमार की चार वर्षीय पुत्री जानवी गुरुवार दोपहर करीब दो बजे घर के सामने मिट्टी के ढेर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक सांप ने उसे डंस लिया। आसपास मौजूद लोगों ने सांप को रेंगते हुए देखा और उसे पकड़ लिया, लेकिन तब तक बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे संभाल पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर थाना जैथरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इलाज में पहचान के लिए पकड़े गए सांप को बच्ची की मौत के बाद में ग्रामीणों ने छोड़ दिया।