फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four teams are searching for the killers of the former head.

Etah News: पूर्व प्रधान के हत्यारोपियों की तलाश में जुटी चार टीमें

Thu, 23 Oct 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 23 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four teams are searching for the killers of the former head.
अलीगंज। गांव विजैदेपुर में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की 4 टीमों को लगाया गया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने परिजन को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव विजैदेपुर में बुधवार को पूर्व प्रधान की पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान जयसिंह किसी विवाद को सुलझाने गए थे। उसी समय वर्तमान प्रधान भी वहां पहुंच गया और बात बढ़ गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष की ओर से मारपीट होने लगी। इसमें वर्तमान प्रधान अमित कुमार ने समर्थकों के साथ मिलकर जयसिंह पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जयसिंह को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामला बढ़ा तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मामले में श्याम सिंह, प्रेमसिंह, अमित, जितेंद्र, सौरभ, गौरव, अमन, शिवम और अंशुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष के बलबीर सिंह ने बताया कि विवाद में भाई शिवम के दाहिनी ओर माथे पर गोली लगी है और आंख के नीचे चाकू लगने से गहरा घाव हुआ है। इसका अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से ही गांव में तैनात है पुलिसबल
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही गांव एहतियात के तौर पर पुलिस बल लगाया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह अंतिम संस्कार के दौरान भी भारी पुलिसबल मौजूद रहा। इसके साथ ही कड़ी सुरक्षा के बीच कंपिल के अटैना घाट पर जयसिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed