{"_id":"656b828dd0c4e1a0fa00b017","slug":"four-students-selected-for-team-indias-trials-in-shooting-etah-news-c-163-1-sagr1016-9100-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शूटिंग में टीम इंडिया के ट्रायल्स के लिए चार छात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शूटिंग में टीम इंडिया के ट्रायल्स के लिए चार छात्रों का चयन
Sun, 03 Dec 2023 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
एटा। लिमरा इंटरनेशनल स्कूल की शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश में आयोजित 66वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। इस चैंपियनशिप के माध्यम से टीम इंडिया के ट्रायल्स के लिए चयन किया गया। चैंपियनशिप में करन चौहान ने 25 मीटर पाइंट 22 पिस्टल में चयन हुआ है। वहीं मोहम्मद अलकैफ का 10 मीटर पिस्टल एवं 50 मीटर पिस्टल के लिए चयन किया गया है। इनके अलावा कार्तिकेय सिंह ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग एवं वंश दुबे ने राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में नेशनल लेवल के लिए क्वालीफाई किया।
प्रधानाचार्या शैलजा थामस ने बताया कि जिले से पहली बार शूटिंग चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया के ट्रायल के लिए क्वालीफाई करना स्कूल एवं जिले के लिए गर्व का विषय है। उप प्रधानाचार्य मोहम्मद सलीम ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाया। स्कूल के डायरेक्टर डाॅ. मोहम्मद समर एवं मोहम्मद समीर ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर बधाईयां दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों के प्रशिक्षक नवनीत चंद्रा ने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार रहने को उत्साहवर्धन किया।