फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four students of Saraswati Vidya Mandir were selected in SGFI.

Etah News: एसजीएफआई में सरस्वती विद्या मंदिर की चार छात्राओं का चयन

Thu, 25 Sep 2025 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:51 PM IST
सार

एटा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र में आयोजित क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसी के आधार पर चार छात्राओं का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) में हुआ।

विज्ञापन
Four students of Saraswati Vidya Mandir were selected in SGFI.

विस्तार

एटा। विद्या भारती की ओर से 36वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एटा की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र में आयोजित फुटबॉल कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके आधार पर चार छात्राओं का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) में चयन हुआ।
विज्ञापन


हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 36वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल कप जीता। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग क्षेत्र की टीमों ने हिस्सा लिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम ने अंडर-19 में प्रथम स्थान, अंडर 14 और अंडर 17 वर्गों की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के आधार पर चार छात्राओं कप्तान अनुराधा काकुस्थ, उप कप्तान वैष्णवी भट्ट, अनामिका और काजल का चयन एसजीएफआई में हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक अतुल राठी और प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed