फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four kg yield cut on one quintal in Mandi

मंडी में एक क्विंटल पर चार किलो उपज की कटौती

Sun, 31 Jul 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four kg yield cut on one quintal in Mandi
मंडी समिति में आढ़तों के आगे लगे मूंगफली के ढेर। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मंडी में किसानों पर आढ़तियों की मनमानी हावी है। यहां किसानों की उपज खरीदने पर आढ़तियों द्वारा एक क्विंटल पर चार किलो की कटौती की जा रही है। किसानों का कहना है कि कटौती का विरोध करने पर खरीद ही नहीं की जाती है। नवीन मंडी में इन दिनों मूंगफली की आवक हो रही है। प्रतिदिन तीन से साढ़े तीन हजार क्विंटल मूंगफली मंडी में आ रही है।
विज्ञापन

वहीं जिले के अलावा मंडी में एटा के अलावा अलीगढ़, कासगंज, बदायूं के किसान मूंगफली को लेकर यहां पहुंच रहे हैं लेकिन किसानों से आढ़ती यहां एक क्विंटल पर चार किलो मूंगफली की अतिरिक्त तौल कर रहे हैं। किसानों ने एतराज जताया तो आढ़तियों ने मूंगफली लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना था एटा मंडी में करदा लगता है। इसलिए एक क्विंटल पर चार किलो अतिरिक्त तौल की जा रही है।
विज्ञापन

मूंगफली अलीगढ़ में सस्ती थी इसलिए यहां लेकर आए लेकिन यहां एक क्विंटल पर चार किलो अधिक तौल हो रही है। न देने की बात कही तो उपज खरीदने से मना कर दिया। -नीरज, नगला सैया
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आढ़तियों द्वारा किसानों की उपज की लूट की जा रही है। करदा किसी भी मंडी में नहीं लगता है, लेकिन यहां करदा के नाम पर एक क्विंटल अधिक मूंगफली की तौल की जा रही हैं। -रामदास, थरौली

---------
आढ़तियों को करदा न दें तो वह उपज खरीदने से मना कर देते हैं। मजबूरी में आढ़तियों को करदा के नाम पर अधिक तौल देनी पड़ती है। -भारत सिंह, नगला प्रेमी
मंडी में मूंगफली की उपज लेकर आए आढ़तियों द्वारा मिट्टी आदि के नाम पर एक क्विंटल पर चार किलो अधिक की तौल कराई जा रही है। -ज्ञान सिंह, नगला दयाराम
मंडी में किसानों से उपज पर करदा लिया जा रहा है। इसके बारे में जानकारी नहीं है। किसी भी किसान द्वारा इसकी कोई शिकायत भी नहीं की गई। मामले की जांच कराएंगे। -अरुण यादव, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed