फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four including girl died in road accidents

सड़क हादसों में बालिका सहित चार की मौत

Wed, 08 Dec 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Four including girl died in road accidents
पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद सड़क हादसे में मृतकों के परिजन ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा/जैथरा/मिरहची। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में आठ वर्षीय बालिका सहित चार लोगों की मौैत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजनों की भीड़ लगी रही। शाम तक पोस्टमार्टम किए गए। शहर के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी 40 वर्षीय प्रमोद एमपी नगर निवासी राजेश के साथ मंगलवार शाम बाइक से कासगंज में एक शादी समारोह में गए थे। रात में वह वापस एटा आ रहे थे। तभी मिरिहची थाना क्षेत्र में सिरसा टिप्पू पुल के पास उन्हें स्कूटी से जाते गांव नगला जवाहरी निवासी 47 वर्षीय जोंगेद्र 35 वर्षीय ओपेश मिल गए। पुल पर खड़े होकर चारों लोग बातें कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान एक कंटेनर ने चारों को टक्कर मार दी। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मामले की जानकारी गांव में दी। सूचना पर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां चिकित्सक ने प्रमोद व जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। थानाध्यक्ष जेपी मौर्य ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से युवकों की मौत की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुरा निवासी 50 वर्षीय वीरेंद्र जैथरा कस्बे से मंगलवार को बाइक से घर लौट रहे थे। गांव मायाचक के पास देर शाम किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी सर्वेश की आठ वर्षीय पुत्री करिश्मा मंगलवार की शाम खेत पर जा रही थी। वह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed