फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four hours of traffic jam on GT Road and Aliganj road, administration's arrangements collapsed

Etah News: चार घंटे जीटी रोड व अलीगंज मार्ग पर जाम, प्रशासन की व्यवस्थाएं ध्वस्त

Sun, 05 Oct 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Four hours of traffic jam on GT Road and Aliganj road, administration's arrangements collapsed
नगला पुरविया में शिक्षकों को सम्मानित करते प्रकाश सेवा समिति के पदा​धिकारी। स्रोत समिति
एटा। जिले में किसानों द्वारा नवीन गल्ला मंडी में धान को लाया जा रहा है। इसको लेकर जीटी रोड व अलीगंज मार्ग पर जाम की समस्या बनी हुई है। रविवार को 4 घंटे तक जीटी रोड व अलीगंज मार्ग पर जाम लगा रहा। लोगों को निकलने में दिक्कत हुई। जिला प्रशासन की व्यवस्थाएं भी ध्वस्त हो गईं।
विज्ञापन

मंडी समिति में बुधवार को एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बैठक कर आदेश जारी किया था कि कोई भी आढ़ती किसानों को एक निश्चित धर्मकांटे पर तौल के लिए नहीं भेजेगा। उसके बाद भी आढ़ती अपने लाभ के लिए निश्चित धर्मकांटे पर भेज रहे हैं जिससे जीटी रोड व अलीगंज मार्ग पर वाहनों की भीड़ लग रही है। गल्ला मंडी में आढ़ती किसानों को एक पर्ची देते हैं। इस पर्ची पर धर्मकांटे का नाम लिखा होता है जिसके बाद किसानों को उसी धर्मकांटे पर अपने अनाज का वजन कराना होता है। अगर किसी अन्य धर्मकांटे पर माल का वजन कराता है तो आढ़ती उस वजन को मान्य नहीं करता है।
विज्ञापन

मजबूरन किसानों को बताए गए धर्मकांटे पर ही जाकर वजन कराना पड़ रहा है जिससे जीटी रोड व अलीगंज मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है। रविवार को सुबह 7 से 11 बजे तक जीटी रोड व अलीगंज मार्ग पर जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक गली-मोहल्लों से होकर गुजरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत तरीके से खड़े वाहनों के किए चालानः
जाम की सूचना पर यातायात पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। यातायात प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया कि रविवार को नवीन गल्ला मंडी में गलत तरीके से खड़े 12 वाहनों के चालान किए गए।

उसके बाद भी काफी देर तक जीटी रोड व अलीगंज मार्ग पर जाम से निजात नहीं मिल सकी। सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा। लिमरा स्कूल के सामने बने धर्मकांटे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। यहां आस-पास बने घरों के लोग निकलने के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed