फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four caught plotting robbery and theft, one absconding

लूट व चोरी की साजिश करते चार पकड़े, एक फरार

Sun, 31 Jul 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four caught plotting robbery and theft, one absconding
एटा। अलीगंज थाना पुलिस ने शनिवार की रात लूट व चोरी की योजना बना रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक कार, तमंचा समेत अन्य सामान बरामद हुआ। एक आरोपी फरार हो गया। अलीगंज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की एटा-कायमगंज मार्ग पर डीएवी कॉलेज के पास एक कार में बैठकर कुछ लोग लूट व चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने पहुंचकर कार को घेर लिया। मैनपुरी के नगला महीपाल निवासी रवी, फिरोजाबाद के बजीरपुर जेहरपुर निवासी सर्वेश व दिलीप, जसराना निवासी अखिलेश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जबकि मैनपुरी के दन्नाहार निवासी कल्लू मौके से भाग गया। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर लूट व चोरी में प्रयोग किए जाने वाले औजार प्लास, चाबी का गुच्छा, हथौड़ा, पेचकस, टायर लीवर, लोहे काटने वाली आरी, ब्लेड आदि मिले। वहीं एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। दूर-दराज के क्षेत्रों में कार से चोरी तथा लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। कस्बा अलीगंज में भी कार से आए है। रात में दुकानों के ताले एवं शटर को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed