{"_id":"638c9f71bc677e6b444f4ace","slug":"four-arrested-for-cheating-woman-of-rs-1-30-lakh-etah-news-agr5556890192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला से 1.30 लाख की ठगी करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला से 1.30 लाख की ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ठगी के आरोपी ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। लोगों को भ्रमित कर अपने जाल में फंसाने वाले गैंग के सदस्यों ने पुलिसलाइन में रहने वाले एक आरक्षी की चाची से 1.30 लाख रुपये की ठगी 28 नवंबर को की थी। पुलिस ने ठगी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को रकम सहित गिरफ्तार कर लिया है। धातु की कुछ मालाएं बरामद की गईं हैं।
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि ठगी करने वाले ईश्वर, इसके पिता पूनाराम उर्फ पूरन निवासी गांव गोल थाना बलरूट जिला सिरोही राजस्थान और करन व इसकी मां पिंकी निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी थाना फिरोजाबाद को शनिवार देर शाम रेलवे स्टेशन एटा से गिरफ्तार किया है। बताया कि पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहने वाले एक आरक्षी की चाची सावित्री देवी मूल निवासी नगला रतु थाना मगोर्रा मथुरा से 28 नवंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे ठगी की गई थी।
आरक्षी के चाची के अनुसार एक महिला व दो पुरुष घर आए। बातों में फंसा कर कहा कि घर में खजाना दबा मिला है। उनके पास सोने की मालाएं है और उन्हें रुपयों की बहुत जरूरत है। इस तरह अपनी बातों में फंसाकर एक लाख 30 हजार रुपये ले लिए और 13 मालाएं देकर चले गए। बाद में जांच कराने पर पता चला कि मालाएं सोने की नहीं है। तब मुकदमा दर्ज किया गया। एएसपी ने बताया कि गैंग के सदस्यों से ठगी की रकम में से एक लाख पांच हजार रुपये, 10 पीली धातु की मालाएं और एक गुच्छा बरामद किया गया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।