फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Former City Magistrate Alankar Agnihotri said new UGC rules are black law for upper castes

UP: 'UGC के नए नियम सवर्णों के लिए काला कानून', अलंकार अग्निहोत्री बोले- विरोध करने से कतरा रहे जनप्रतिनिधि

Fri, 30 Jan 2026 10:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 30 Jan 2026 10:28 PM IST
सार

बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री एटा के जलेसर पहुंचे। इस दाैरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ने यूजीसी के नए नियमों को लेकर तीखा हमला बोला। सरकार से इन नियमों को वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
Former City Magistrate Alankar Agnihotri said new UGC rules are black law for upper castes
पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट का किया स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर में बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी के नए नियमों को सवर्णों के लिए काला कानून बताया। कहा कि यूजीसी के नए नियमों से सामाजिक व्यवस्था बिगड़ेगी। सरकार को घेरते हुए इसको वापस लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


त्यागपत्र देने के बाद चर्चा में आए अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को जलेसर पहुंचे। यहां सवर्ण समाज के लोगों ने निधौलीकलां चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया। कहा बड़े हैरत की बात है कि सांसद और विधायक सरकार की दमनकारी नीति का विरोध करने से कतरा रहे हैं। उनके आगमन पर उमड़े सवर्ण वर्ग के सैलाब ने अलंकार अग्निहोत्री के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए महाराणा प्रताप चौक तक प्रदर्शन किया। इसके बाद हिंदू एकता समूह और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम भावना विमल को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसमें यूजीसी के नियमों को वापस लेने, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, सभी वर्ग के छात्रों के लिए समान तंत्र की स्थापना, समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले जातिगत कानूनों को तत्काल रद्द करने की मांग की गई है। इस दाैरान शुभम हिंदू, किसान नेता पवन ठाकुर, पंकज ठाकुर, निकुंज ठाकुर, सचिन सिसौदिया, अभिषेक प्रताप सिंह, शुभम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed