फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Former BJP Mandal General Secretary beaten up, clothes torn for blocking drain

Etah News: नाली बंद करने पर पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री की पिटाई, कपड़े फाड़े

Thu, 25 Jul 2024 04:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Former BJP Mandal General Secretary beaten up, clothes torn for blocking drain
मिरहची। पूर्व भाजपा नेता को नाली विवाद के चलते गांव के ही दबंग लोगों ने सड़क पर गिराकर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने दो लोगों का विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री श्याम सुंदर मिश्रा थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव के निवासी हैं। पीड़ित ने बताया अचलपुर गांव में उनका अमांपुर तिराहे पर एक प्लांट है। जिसकी बाउंड्री बाल करने के बाद बाउंड्री के बाहर नाली को खुदवाया गया था। जिसकी शिकायत किसी ने पीडब्ल्यूडी विभाग में की। जिस पर पीडब्ल्यूडी के जेई ने मौके पर पहुंचकर पीडब्ल्यूडी की जगह में नाली निर्माण को खोदा गया गड्ढा तत्काल बंद करने के निर्देश दिए थे। बताया खुदवाई गई नाली को मंगलवार की शाम जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर बंद कराया जा रहा था। तभी गांव के ही दबंग नाली बंद करने का विरोध करने लगे। कहासुनी होने पर उन्होंने मारपीट कर दी। बताया इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed