{"_id":"5f299f738ebc3e4ad91c7d8a","slug":"forjery-etah-news-agr453498972","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के पुत्र के नाम से फर्जी कॉल करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के पुत्र के नाम से फर्जी कॉल करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र के नाम से फर्जी कॉल करके सीएमओ कार्यालय में संविदा पर नौकरी देने के लिए प्रभारी मंत्री को कॉल किया गया था। इसकी जांच की गई तो फर्जी कॉल करने वाले तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम ने एटा पहुंचकर मंगलवार को तीनों को उठा लिया। साथ ही टीम उन्हें अपने साथ लखनऊ ले गई है।
पुलिस के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी एटा कार्यालय में संविदा पर नौकरी लगवाने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य के नाम से प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग को फोन किया गया था। प्रभारी मंत्री को शक हुआ तो उन्होंने लखनऊ क्राइम ब्रांच टीम को कॉल की जांच करने के निर्देश दिए।
इसमें एटा के तीन लोगों के नाम सामने आए। टीम ने मंगलवार को एटा पहुंचकर राजेश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार और सीएमओ कार्यालय में तैनात एक संविदाकर्मी को उठा लिया। पुलिस की ओर से तीनों से पूछताछ की गई इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ लखनऊ ले गई। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि लखनऊ की क्राइम ब्रांच टीम आई थी। जांच के बाद तीनों आरोपियों को पकड़कर ले गई है।