{"_id":"58cece514f1c1b2f4a1a1242","slug":"forest-department-not-allowed-to-catch-crocodile-catch","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग को नहीं मिली मगरमच्छ पकड़ने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग को नहीं मिली मगरमच्छ पकड़ने की अनुमति
amar ujala
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजीपुरा सैनिक पड़ाव के तालाब में दो दिन पूर्व मगरमच्छ दिखाई देने के बाद वन विभाग उसे पकड़वाने की कोशिश में जुटा है, लेकिन लखनऊ से अनुमति नहीं मिल रही। लखनऊ मुख्यालय ने वन विभाग से पूछा है कि वन्यजीव किसके लिए खतरा है। वहीं लोग अभी भी दहशत में हैं और बच्चों को तालाब के आसपास घूमने और खेलने से रोक रहे हैं।
डीएफओ एसके सक्ेसना ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से सैनिक पड़ाव के तालाब में घूम रहा मगरमच्छ पकड़ने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन उच्च अधिकारियाें ने अभीतक इजाजत नहीं दी है। अफसरों ने पूछा है कि हाजीपुरा के तालाब में घूम रहा मगरमच्छ क्यों पकड़ना चाहते हैं। विभाग को अब बताना है कि वन्यजीव वहां रहने वाले लोगों के लिए जानलेवा है या फिर मगरमच्छ के लिए वहां रहने वाले लोग खतरा हैं। फिलहाल विभाग ने फैसला किया है कि वे शासन में बैठे उच्च अधिकारियों को बताएंगे कि जिस तालाब में मगरमच्छ है उसके आसपास घनी बस्ती है और मगरमच्छ के बाहर निकलने पर वो हमला कर सकता है। वहीं मगरमच्छ दिखाई देने के बाद से हाजीपुरा के पुरुष, महिलाएं और बच्चे दहशत में है।