फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Forensic team should be taken help in serious crimes

Etah News: लूट का आरोपी मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

Sun, 17 May 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 17 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Forensic team should be taken help in serious crimes
एटा। लूट के मामलों में पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। जैथरा में महिला से बैग लूटने की कोशिश और जसरथपुर में कुंडल लूटने वाले एक और आरोपी को शनिवार की देर रात मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश मैनपुरी का निवासी है। उसके पास से तमंचे के साथ ही लूटे गए कुंडल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब सवा 10 बजे जसरथपुर पुलिस गांव हरिसिंहपुर-कुवंरपुर मोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर एक व्यक्ति आ रहा था। पुलिस टीम उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बाइक को पीछे की तरफ मोड़कर भागने लगा। वहां कच्ची मिट्टी होने के कारण फिसलकर गिर गया। बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम ने जवाबी
विज्ञापन

फायरिंग की। बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसने अपना नाम रफीक बंजारा निवासी गांव देवरई थाना कुरावली मैनपुरी, हाल निवासी छबीलेपुर, बेबर मैनपुरी बताया है। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस 315 बोर मिला है। 19 अप्रैल को थाना जसरथपुर के सूरजपुरा तिराहे से महिला से लूटे गए एक जोड़ी कुंडल, बिना नंबर की बाइक बरामद की है। रफीक ने बताया कि उसने अपने साथी अरमान के साथ मिलकर महिला से कुंडल लूटे थे। इसकी प्राथमिकी जसरथपुर थाने में दर्ज है। रफीक ने जैथरा में भी वृद्धा को पीटकर बैग लूटने का प्रयास किया था। जैथरा थाने में भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed