फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Food safety officials siege

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का घेराव

Tue, 01 Sep 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 01 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Food safety officials siege
कस्बा में तीन दिन से खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा लाइसेंस के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर दुकानदारों में आक्रोश पनप गया। मंगलवार को अवैध वसूली का विरोध करते हुए खाद्य निरीक्षक का घेराव कर नारेबाजी की। वहीं खाद्य विभाग के अधिकारियों के वसूली न किए जाने के आश्वासन पर ही माने।
विज्ञापन

तीन दिन से खाद्य विभाग के अधिकारियों में खाद्य निरीक्षक आरके सिंह एवं उनकी टीम सैंपलिंग और लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली कर रही थे। मंगलवार शाम चार बजे जैसे ही खाद्य विभाग के अधिकारी पुराने अस्पताल चौराहे पर आए और उन्होंने चाय की दुकान, खोखे वालों से वसूली करने का प्रयास किया तभी दुकानदारों ने उनका घेराव कर लिया और मारपीट पर उतारू हो गए। दुकानदारों का विरोध देखकर टीम ने ऐसे वसूली न करने का आश्वासन दिया तब उन्हें छोड़ा। हालांकि कस्बा के दुकानदारों के यहां से खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग तो हुई लेकिन आज तक उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

 
वसूली करते हैं लेकिन पंजीकरण नहीं
कस्बा में सैंकड़ों दुकानदार से हर साल लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। लेकिन उनका पंजीकरण कभी नहीं कराया जाता है। जिससे दुकानदार असंतुष्ट रहते हैं। आरोप है अधिकारी इससे अपनी आमदनी करते हैं। लाइसेंस के नाम पर सौ की जगह एक हजार दो और रुपये और सैंपलिंग लैब में न भेजे जाने के लिए पांच से दस हजार की वसूली की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed