{"_id":"672118ae004b111ab70bb1e3","slug":"food-safety-departments-campaign-to-keep-famous-shops-away-etah-news-c-163-1-sagr1019-125061-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नामचीन दुकानों से दूर खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नामचीन दुकानों से दूर खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान
Tue, 29 Oct 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
एटा। त्योहार पर मिलावटखोरी न हो, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। लेकिन यह अभियान और कार्रवाई नामचीन दुकानों से दूर ही रह गए। गांव-कस्बों में कार्रवाई होती रही और जिला मुख्यालय की नामचीन व सबसे अधिक मिठाई की खपत वाली दुकानों से सैंपल तक नहीं लिए गए।
शहर के अलावा देहात क्षेत्र में भी कुछ मिठाई की नामचीन दुकानें हैं। यहां बड़ी संख्या में त्योहार से पर्व ही मिठाई बननी शुरू हो जाती है। यहां तक कि डिब्बे भी पैक हो जाते है। ग्राहक ने मिठाई के मांगी दुकानदार ने डिब्बा उठाकर दे दिया। नामचीन दुकान हैं ऐसे में ग्राहक खोलकर मिठाई को देखता भी नहीं है। घर पहुंचने पर एक-दो दिन मिठाई रखी रहे तो खराब हो जाती है। ग्राहक का मानना रहता है कि घर पर खराब हुई है, लेकिन हकीकत यह है कि नामचीन दुकानों पर यह मिठाई के डिब्बे त्योहार पर 8-10 दिन पहले ही पैक कर तैयार कर लिए जाते है।
इन दिनों खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम जिले में मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल ले रही है। दूषित मिठाई को नष्ट करा रही है, लेकिन नामचीन दुकानों से सैंपल लेते लोगों को टीम दिखाई नहीं पड़ रही है। ऐसे में चर्चा है कि नामचीन दुकानों से टीम सैंपल नहीं ले रही है। लोगों का कहना है इन दुकानों पर बनी मिठाई में भी मिलावट हो सकती है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला श्रंगार नगर निवासी अमित ने बताया रक्षाबंधन के त्योहार पर नामचीन दुकान से घेवर लेकर आए थे। घर जाकर उसको खाने के लिए निकाला घेवर खाने योग्य ही नहीं था। दुकान पर गए तो दुकानदार मानने को तैयार नहीं हुआ। बोला शिकायत कर आओे। दो माह पूर्व एक कार्यालय में रेलवे रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से रसगुल्ला मंगाए गए। रसगुल्ला देखने में अच्छा था खाने में उसका टेस्ट बिगड़ गया था। मिठाई की दुकान पर शिकायत की तो दुकानदार मानने को तैयार नहीं हुआ। वहां खड़े अन्य ग्राहकों को खिलाया गया। उन्होंने भी टेस्ट खराब होने की बात दुकानदार से कही। तब उसने माना कि खराब हो गया है।
4 दिन में लिए 23 सैंपल
खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने 25 से 28 अक्तूबर तक कुल 23 सैंपल लिए। इस दौरान 72 किलो दूषित मिठाई को नष्ट कराया। करीब 5 क्विंटल सोनपपड़ी व सरसों के तेल को सील किया। लेकिन इनमें किसी नामचीन दुकानों पर कार्रवाई नहीं हुई।
एक पनीर व दो मिठाई के लिए सैंपल
खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को छापामार कार्रवाई की। अलीगंज से एक व शहर से दो मिठाई की दुकानों से दो सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
अभियान के तहत काफी कार्रवाई की गई है। जहां से भी मिलावट की सूचना, आशंका मिल रही है कार्रवाई की जा रही है। अभियान चल रहा है, जो दुकानें छूटी हैं, उनसे भी सैंपल कराए जाएंगे। -सत्य प्रकाश, एडीएम प्रशासन