फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Followup: Ex-serviceman died due to illness

फॉलोअप : बीमारी से ही हुई थी पूर्व सैनिक की मौत

Fri, 06 Dec 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 06 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Followup: Ex-serviceman died due to illness
एटा। थाना बागवाला के गांव पवांस में एक पूर्व सैनिक की बीमारी के चलते बुधवार की देर रात मौत हो गई थी। उसके भतीजों और साले ने हत्या की आशंका जताई थी। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी ही आया है।
विज्ञापन

गांव पवांस निवासी नवीन चंद ने बताया था कि भाई कालीचरन तीन माह से बीमार चल रहे थे। हमने उपचार कराया लेकिन तबीयत में सुधार न होने के चलते 18 दिन से वह आगरा स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। बुधवार की देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर बड़े भाई पूसेराम के बेटे धीरेंद्र, विजेंद्र और दिनेश हम लोगों से झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन

वहीं, मृतक के ससुरालीजन भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। हंगामा बढ़ा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भतीजों व साले सुदामा निवासी सराय लतीफ थाना कुरावली जिला मैनपुरी ने कालीचरन की हत्या की आशंका जताई थी। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि कालीचरन की मौत बीमारी से ही हुई है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पीएम रिपोर्ट में भी बीमारी से मौत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed