{"_id":"692dda785b848c76fd040ef3","slug":"followers-wife-hanged-herself-to-death-etah-news-c-163-1-eta1001-142768-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फॉलोअर की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फॉलोअर की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी
Mon, 01 Dec 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
मृतका पुष्पा देवी का फाइल फोटो
एटा। पुलिस लाइन में तैनात फॉलोअर की पत्नी का शव रविवार की रात फंदे से लटका मिला। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाया। घटना के समय फॉलोअर पुलिस लाइन में ड्यूटी पर था। बताया जा रहा है कि महिला की किसी बात के कारण कहासुनी हो गई। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
कोतवाली देहात के गांव गिरौरा निवासी कौशल पुलिस लाइन में खाना बनाने का काम करते हैं। रविवार की रात कौशल घर से खाना बनाने चले गए तो कुछ देर बाद उनकी पत्नी पुष्पा देवी (37) ने फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
कौशल ने बताया कि पत्नी के फंदा लगाने से लगभग 2 घंटे पूर्व फोन कॉल पर सामान्य बात भी हुई थी। कोतवाली देहात प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में घर में अन्य किसी सदस्य से कहासुनी होना सामने आया है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृन्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।