फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Follow up-postmortem of woman's body could be done on the second day

Etah News: फॉलोअप-महिला के शव का दूसरे दिन हो सका पोस्टमार्टम

Mon, 10 Nov 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 10 Nov 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Follow up-postmortem of woman's body could be done on the second day
एटा। गांव नगला हिमांचल में रविवार को एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मामले में न तो रिपोर्ट दर्ज कराई गई और न ही कोई फैसला हो सका। यही वजह रही कि 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद दूसरे दिन सोमवार को पोस्टमार्टम हो सका।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला हिमांचल में निशा का शव रविवार को फंदे से लटका मिला। परिजन ने शव को उतारकर मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी। जानकारी पाते ही मायके पक्ष से काफी लोग आ गए और पंचायत होने लगी। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। इसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिता जगदीश निवासी नगला कन्ही ने हत्या की आशंका जताई। इसके बाद भी बार-बार बात बढ़ती रही और 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। फिर भी पुलिस हर पहलू की गहनता के साथ छानबीन कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed