{"_id":"696929cc87c6f82fd50a8ce7","slug":"follow-up-police-searching-for-remaining-killers-of-lovers-etah-news-c-163-1-sagr1016-144908-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रेमी युगल के शेष हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रेमी युगल के शेष हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, दे रही दबिश
Thu, 15 Jan 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
एटा। प्रेमी युगल की हत्या के मामले में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही शेष बचे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव गढ़िया सुहागपुर में रविवार को एक प्रेमी युगल की पहले पिटाई की गई। उसके बाद विरोध करने पर खुरपी से गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक प्रेमी दीपक के परिवार की ओर से छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज कराई गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इनमें प्रेमिका शिवानी के पिता अशोक कुमार, मां बिटोला देवी, बहन शिल्पी और चाचा जबर सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।
शेष बचे दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। प्रयास है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए। इसके अलावा गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। ग्रामीणों से कहा गया है किसी प्रकार की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दें। संवाद