फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Follow-up: New twist in the theft case; quantity of stolen goods revised.

Etah News: फॉलोअप- चोरी में नया मोड़, बदली माल की मात्रा

Wed, 19 Aug 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 19 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Follow-up: New twist in the theft case; quantity of stolen goods revised.
अलीगंज। मेवातियां मोहल्ले में ज्वेलर्स की दुकान का शटर काटकर तिजोरी चोरी करने के मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को दुकान के पास स्थित गोदाम से चोरी की गई तिजोरी मिल गई है। वहीं चोरी हुए आभूषणों की मात्रा को लेकर भी अंतर सामने आया है। दुकानदार ने शुरुआत में तिजोरी में करीब आठ किलो चांदी और 30 ग्राम सोने के आभूषण होने की बात कही थी, जबकि तहरीर में करीब पांच किलो चांदी और 30 से 35 ग्राम सोने के आभूषण चोरी होने का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार कन्हैया वर्मा 17 अगस्त की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। 18 अगस्त की सुबह शटर टूटा मिलने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को जांच के दौरान पास के गोदाम से तिजोरी बरामद हुई। आशंका है कि चोर तिजोरी को दुकान से उठाकर गोदाम तक ले गए और आभूषण निकालने के बाद उसे वहीं छोड़ गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को एसएसपी डॉ. इलामारन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित पक्ष से जानकारी ली। उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। घटना के खुलासे के लिए थाना अलीगंज पुलिस की दो टीमों के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम लगाई गई हैं। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed