फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Follow-up: A young man died of a heart attack at his brother-in-law's in-laws' house.

फॉलोअप : ह्रदयाघात से हुई थी साले की ससुराल में युवक की मौत

Thu, 18 Sep 2025 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Sep 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Follow-up: A young man died of a heart attack at his brother-in-law's in-laws' house.
एटा। नगर पालिका में संविदा सफाईकर्मी के पद पर तैनात व्यक्ति की मंगलवार की देर रात साले की ससुराल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को एटा ले आए और हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ह्रदयघात आया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव नगला धनी निवासी राकेश ने बताया कि भाई संजय खेती और मजदूरी करते थे। तीन दिन पहले वह अपनी ससुराल बनकटी, जिला फर्रुखाबाद घूमने गए थे। यहां से अगले ही दिन वह अपने साले की ससुराल कुन्नपुर जिटौली, फर्रुखाबाद चले गए। मंगलवार देर रात वहां उनकी मौत हो गई। राकेश ने बताया कि संजय की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। साले की ससुराल का कोई भी व्यक्ति इनकी मौत का कारण नहीं बता सका।
विज्ञापन

इसके बाद हत्या की आशंका जताते हुए शव को एटा ले आए। उन्होंने बताया कि भाई संजय खेती व मजदूरी करने के साथ ही नगर पालिका में संविदा सफाईकर्मी के रूप में भी काम करते थे। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ह्रदयाघात आया है। कोई शिकायत या तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed