{"_id":"6a3c35759c0afafbdb0be276","slug":"fluctuating-weather-clouds-brought-relief-in-the-morning-while-intense-afternoon-sun-increased-the-humidity-etah-news-c-163-1-eta1002-152420-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मौसम में उतार-चढ़ाव सुबह बादलों ने दी राहत, दोपहर में तेज धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मौसम में उतार-चढ़ाव सुबह बादलों ने दी राहत, दोपहर में तेज धूप ने बढ़ाई उमस
Thu, 25 Jun 2026 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर लगी टोंटी से पानी पीकर प्यास बुझाता बंदर। संवाद
एटा। जिले में बुधवार को मौसम में बदलाव दिखाई दिया। सुबह बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। यह राहत ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। दोपहर होते-होते बादल छंट गए और तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानियां फिर बढ़ा दीं।
सुबह आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं और बादलों के कारण लोगों को धूप से राहत मिली। कई लोगों को उम्मीद थी कि मौसम के इस बदलाव के चलते बारिश होगी और तापमान में गिरावट आएगी लेकिन बादल बिना बरसे ही चले गए।
दोपहर में तेज धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान के साथ उमस भी बढ़ गई। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। जून के अंत में मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी एसके सिंह का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को तेज धूप और उमस से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने व आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।