{"_id":"6a3eca17cc44c92beb070f07","slug":"five-people-including-a-child-die-as-breathing-becomes-labored-due-to-intense-heat-and-humidity-etah-news-c-174-1-sagr1037-161854-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तेज धूप और उमस से फूल रहीं सांसें, बच्चे सहित पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तेज धूप और उमस से फूल रहीं सांसें, बच्चे सहित पांच की मौत
Sat, 27 Jun 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 4 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
मैनपुरी। पिछले कुछ दिन से जिले में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं। लोग बुखार के साथ अस्थमा और हार्ट अटैक की चपेट में आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे बुखार से पीड़ित 10 दिन के बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 33 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
कुरावली क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी इकराम के 10 दिन के नवजात पुत्र को बृहस्पतिवार रात बुखार आया। परिजन शुक्रवार दोपहर करीब 1:05 बजे उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
बेवर के गांव नगला बल निवासी विमल कुमार (55) को शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे हृदयघात पड़ा। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला शिवविहार कॉलोनी निवासी बाबू सिंह (63) को बृहस्पतिवार की शाम सांस फूलने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव मरहरी निवासी रामनिवास (70) को सांस लेने में दिक्कत पर शुक्रवार को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शिक्षक को टहलते समय पड़ा हार्टअटैक, मौत
सुल्तानगंज विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महोलीखेड़ा में तैनात रामलीला मैदान भोगांव निवासी शिक्षक विश्राम सिंह (58) को शुक्रवार सुबह टहलते समय हार्टअटैक पड़ा। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वर्जन
बच्चे सहित चार लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जबकि एक व्यक्ति की गंभीर हालत में उपचार के दौरान मौत हुई है। - डॉ. राज सिंह, सीएमएस