फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five lacks voters cast votes in districts

जिले के करीब पांच लाख मतदाता नहीं डालते वोट

Mon, 30 Jan 2017 12:28 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 30 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Five lacks voters cast votes in districts
elections - फोटो : DEMO PIC
निर्वाचन आयोग मतदान से दूर रहने वाले जनपद से करीब पांच लाख मतदाताओं को जगाने में जुटा है। ये वे वोटर हैं, जो अक्सर मतदान से दूर बने रहते हैं। इनके जागने से लोकतंत्र जहां मजबूत बनेगा। वहीं चुनाव के समीकरण भी बदल सकते हैं।   
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग के आंकड़े देखें तो विधानसभा चुनाव 2007 में जिले की चार विधानसभाओं  एटा, मारहरा, अलीगंज, निधौली कलां में कुल 9,13,433 मतदाता थे। इनमें से केवल 4,32,539 वोटरों ने ही मतदान किया। साफ है कि जिले के 4,80,894 मतदाताओं ने वोट नहीं डाले थे। वहीं विस चुनाव 2012 में जिले की चार विधानसभा क्षेत्र एटा, अलीगंज, मारहरा, जलेसर में कुल मतदाताओं की संख्या 11,07,914 थी। इनमें से 6,84,176 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। बाकी के 4,23,738 वोटर वोट डालने नहीं गए। कमोवेश यही तस्वीर लोकसभा चुनाव 2014 में सामने आई थी। जहां अलीगंज, मारहरा, एटा, जलेसर विधानसभाओं पर कुल 12,20,814 मतदाता थे, लेकिन मतदान सिर्फ 7,39,583 लोगों ने किया था। 4,81,231 मतदाता वोट डालने बूथों पर नहीं गए। इस बार विस चुनाव में मतदाताओं की संख्या 12,23,711 है। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार मतदान प्रतिशत 75 से 80 तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed