{"_id":"6a591353f40fbfc527017871","slug":"five-employees-including-a-trusted-accountant-accused-of-stealing-goods-from-the-warehouse-etah-news-c-163-1-eta1014-153481-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विश्वासपात्र मुनीम समेत पांच कर्मचारियों पर गोदाम से माल चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विश्वासपात्र मुनीम समेत पांच कर्मचारियों पर गोदाम से माल चोरी का आरोप
Thu, 16 Jul 2026 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक व्यापारी के गोदाम से लाखों रुपये का माल चोरी कर बाजार में बेच दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुनीम समेत पांच कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाथी गेट के अंदर बांस मंडी मैनगंज निवासी रवि भारती ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के भूतल पर शिवांश धान्या ट्रेडिंग कंपनी के नाम से पुट्टी, सफेद सीमेंट और जिप्सम प्लास्टर का थोक कारोबार करते हैं। कारोबार के संचालन के लिए उन्होंने मुनीम, ड्राइवर और मजदूर रखे हुए थे। आरोप है कि उनके ही कर्मचारी पिछले कई महीनों से गोदाम से माल चोरी कर शहर में कम कीमत पर बेच रहे थे। मामले का खुलासा तब हुआ, जब दो व्यापारियों ने आरोपियों को सस्ते दाम पर माल बेचने का प्रयास करते देखा। उन्होंने रवि भारती को इसकी जानकारी दी। जांच करने पर गोदाम से लगातार माल गायब होने की बात सामने आई। 12 जुलाई को डायल-112 पर सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद में 15 जुलाई को लिखित तहरीर देने पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुनीम हिमांशू सागर, कन्हैया यादव, ललित यादव, प्रदीप राजपूत और सतेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक अंकुश कुमार राघव को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।