फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   First he got electrocuted and then the cleaner came under the wheel and died

Etah News: पहले लगा करंट फिर पहिए के नीचे आया क्लीनर, मौत

Tue, 29 Jul 2025 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 29 Jul 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
First he got electrocuted and then the cleaner came under the wheel and died
एटा। ट्रक पीछे करते समय चपेट में आने से क्लीनर की मौत हो गई। चालक ने बताया कि पहले क्लीनर को करंट लगा। उसके बाद ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। हादसा थाना सकीट क्षेत्र के गांव गढि़या कोंची का है।
विज्ञापन

गढि़या कोंची निवासी संदीप कुमार ने बताया कि कोलकाता से परचून का सामान लेकर सकीट आए थे। क्लीनर अनुराग (21) निवासी नंदपुर थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद की यहां ननिहाल है और वह यहीं रहता है। मंगलवार को यहां से जाने के लिए ट्रक को पीछे कर रहे थे। उसी समय हाईटेंशन लाइन के तार से ट्रक छू गया। करंट लगने से अनुराग खिड़की खुली होने के कारण नीचे गिर गया और पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और मृतक के घर से परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गांव नंदपुर निवासी संतोष ने बताया कि 3 भाइयों में अनुराग दूसरे नंबर का था और क्लीनर का काम करके अपना खर्चा चलाता था। मौत की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed