फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Firing to celebrate bride's arrival, woman injured by bullet

Etah News: दुल्हन के आने की खुशी में फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल

Fri, 24 Nov 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Firing to celebrate bride's arrival, woman injured by bullet
एटा। थाना व कस्बा जैथरा में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे शादी के बाद दुल्हन पहुंची तो खुशी में फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। गंभीर हालत में उसको परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। इससे दो दिन पहले ही बुधवार को थाना निधौली कलां क्षेत्र में एक युवक की खुशी में फायरिंग के चलते जान चली गई थी। इसके बाद भी इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

कस्बा जैथरा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सत्यभान सिंह की पत्नी शीला देवी (35) की पीठ में गोली है। गोली लगते ही चीख-पुकार मच गई। इसके बाद परिजन वाहन की व्यवस्था करके सीधे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। घायल महिला का उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गए, वहां से आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन

बताया कि महिला मूल रूप से गांव बीरवनी की रहने वाली है और कस्बे में ही परिवार सहित रहती है। यहां के ही उदयवीर सिंह की शादी होकर बरात लौटी थी। दुल्हन के घर आने पर खुशी में फायरिंग करने की जानकारी मिली है। गोली किसने चलाई, यह अभी तक पता नहीं लग सका है। परिजन शिकायत देते हैं तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अगर तहरीर नहीं भी देते हैं तो पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed