{"_id":"11a843b91453c22c676e748988bbfc8a","slug":"firing-on-sp-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ दफ्तर के सामने सपा नेता पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ दफ्तर के सामने सपा नेता पर फायरिंग
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर सीओ सिटी कार्यालय के सामने बुधवार रात सपा नेता शराफत हुसैन काले पर बोलेरो व बाइक सवार अज्ञात लोगों ने हमला बोलकर फायरिंग की। वह बाल-बाल बच गए। इस दौरान आई पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन हमलावर हाथ नहीं आए। घटना की जानकारी पर रात को ही सपा कार्यकर्ता व समर्थक कोतवाली पहुंच गए। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है। शराफत हुसैन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांधी मार्केट शाह कांप्लेक्स निवासी शराफत हुसैन काले समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, जेल विजीटर व सदर विधायक के प्रतिनिधि हैं। बताते हैं कि रात को कुछ लोगों ने गांधी मार्केट निवासी तौफीक पर मारपीट कर फायरिंग कर दी थी। घटना की जानकारी सपा नेता शराफत हुसैन को दी तो वह बाइक से रात लगभग 9.30 बजे कोतवाली नगर जा रहे थे।
आरोप है कि तभी जीटी रोड पर सीओ सिटी कार्यालय व कोतवाली नगर से कुछ दूरी पर बोलेरो व दो बाइक पर सवार लोग वहां आ धमके। जब तक वह कुछ समझ पाते, तभी बोलेरो सवारों ने फायरिंग कर दी। जानलेवा हमला होता देख वह भागे। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस कर्मी बाहर निकलकर आए तो उन्होंने फायरिंग करते लोगों का पीछा किया। दूसरी ओर जानकारी पर सपा नेता के समर्थक भी पहुंच गए। उन्होंने भी हमला करने वालों का पीछा किया, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी करन सिंह मौके पर पहुंच गए। बाद में सपा कार्यकर्ता व समर्थक भी बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
कोतवाली नगर प्रभारी का कहना है कि सपा नेता पर किस बात पर फायरिंग हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। इधर, गुरुवार को भी सपा नेता के आवास पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। बता दें कि इससे पहले सपा के मारहरा विधायक अमित गौरव यादव पर भी बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। आरोपी पकड़ लिए गए थे।