फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Firing in DJ operator's shop, beaten with revolver butt

Etah News: डीजे संचालक की दुकान में फायरिंग, रिवाल्वर की बट से पीटा

Thu, 26 Oct 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 26 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Firing in DJ operator's shop, beaten with revolver butt
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला मारहरा दरवाजा पर बुधवार की शाम डीजे संचालक अपनी दुकान पर बैठा था। तभी दबंगों ने लाइसेंसी व अवैध असलहों से फायरिंग कर दहशत फैला दी। रिवाल्वर की बट से संचालक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने तीन नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामा काॅलोनी निवासी शीलेंद्र कुमार दिवाकर ने हमला करने वाले कुनाल सोलंकी, निशांत सोलंकी निवासीगण बालाजीपुरम निकट बालाजी मंदिर, शक्ति सिंह निवासी शांतिनगर और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 25 अक्तूबर की शाम करीब 5.40 पर मारहरा दरवाजा स्थित अपनी डीजे की दुकान में बैठा था। तभी एक कार से सभी लोग आए और लाइसेंसी व अवैध असलहों से हत्या करने के इरादे से फायरिंग कर दी। किसी तरह बच गया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने रिवाल्वर की बट से पीटा। हमला पुरानी रंजिश के कारण करने की बात कही जा रही है। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि गोली चलने की कोई बात नहीं है। रिवाल्वर की बट से प्रहार कर युवक को घायल किया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना बागवाला में अखिलेश निवासी सत्तारपुर ने गांव के ही सचिन सहित तीन के खिलाफ, थाना मिरहची में रूपराम निवासी नगला प्रेमी ने गांव नीरज सहित चार के खिलाफ, थाना राजा का रामपुर में शिवानी पत्नी शिवशंकर निवासी बिल्सड़ पछायां ने गांव के ही अर्जुन पांडेय सहित 5 के खिलाफ पिटाई करने व धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed