{"_id":"5f299d5c8ebc3e3cee2e0a4a","slug":"firing-etah-news-agr4534977144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद को लेकर इशारा पश्चिम में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद को लेकर इशारा पश्चिम में फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/सकीट। थाना क्षेत्र के गांव इशारा पश्चिम में सोमवार की रात करीब नौ बजे जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस दौरान अवैध हथियारों से करीब 24 राउंड गोलियां चलाई गईं। सूचना पर सकीट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग भाग गए। मामले में पुलिस की ओर से छह नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।गांव इशारा पश्चिम रात करीब नौ बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजने लगा। साथ ही एक दूसरे पर पथराव भी किया गया।
गोलियां चलने की खबर प्रभारी निरीक्षक अतुल गौतम को मिली तो थाना का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और सीओ सकीट देव आनंद को सूचना दी। सीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सख्ती बरती तो दोनों ओर के लोग भाग गए। प्रभारी निरीक्षक की ओर से इंद्रपाल उर्फ करू, अखिलेश, रामनरेश, राजीव, साहिब सिंह, रामकिशोर और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गांव में एक भूखंड को लेकर गोलीबारी हुई है। जमीन पर दोनों पक्ष अपना दावा करते आ रहे हैं। सोमवार की देरशाम एक पक्ष की ओर से भैंस बांध दी गई। इसको लेकर कहासुनी हुई और पथराव व गोलियां चलाई गईं। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-देव आनंद, सीओ सकीट