{"_id":"654e70a044fb8a08a207ce64","slug":"firecrackers-were-being-made-on-the-second-floor-of-a-densely-populated-house-etah-news-c-163-1-sagr1017-8165-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घनी आबादी में मकान की दूसरी मंजिल पर बन रहे थे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घनी आबादी में मकान की दूसरी मंजिल पर बन रहे थे पटाखे
Fri, 10 Nov 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
एटा। अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखे दिवाली की खुशियों में कभी भी खलल पैदा कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। बृहस्पतिवार की रात निधौली कलां थाना पुलिस ने घनी आबादी में पटाखे बनने की जानकारी पर छापा मारा। पुलिस ने काफी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
थाना व कस्बा निधौली कलां के मोहल्ला बोहरान निवासी छोटेलाल के मकान पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात छापा मारा। पुलिस को देखकर छोटेलाल मौके से भाग गया। मकान में काफी मात्रा में पटाखे और इन्हें बनाने का सामान बरामद किया गया। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर उप निरीक्षक मनोज कुमार के साथ पुलिस टीम भेजी गई थी। घनी आबादी क्षेत्र में मकान की दूसरी मंजिल पर अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ से पटाखों को बनाया जा रहा था। इनमें तीव्र आग और आवाज करने वाले 734 अनार बरामद किए गए। जबकि 268 अधबने अनार मिट्टी के खाली मिले हैं। इनको बनाने के लिए करीब 1 किलो विस्फोटक पदार्थ रखा गया था। बताया कि आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
-- -- -- --
सितंबर 2019 में मिरहची में हुआ था बड़ा हादसा
थाना व कस्बा मिरहची के मोहल्ला गड्ढा में 21 सितंबर 2019 को मुन्नी देवी के मकान में चल रही पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। इस हादसे में मौके पर ही 6 की मौत हुई थी, जबकि बाद में 3 अन्य की भी जान चली गई थी। इस हादसे से जिला बुरी तरह से हिल गया था। इसके बाद से ही पटाखा निर्माण पर सख्ती बरती जा रही थी, लेकिन समय बीतने के साथ ही हीलाहवाली होने लगी है। अवैध रूप से पटाखों का निर्माण कई जगह हो रहा है।