फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fire started due to spark of garbage, 10 bigha garden burnt to ashes

Etah News: कूड़े की चिंगारी से लगी आग, 10 बीघा बाग जलकर राख

Sun, 19 May 2024 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fire started due to spark of garbage, 10 bigha garden burnt to ashes
जलेसर। गांव नगला मितन में कूड़े से निकली चिंगारी से 10 बीघा में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गांव नगला मितन उर्फ दिलोखरा में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे यह आग लगी। यूकेलिप्टस का बाग गांव के चूरामन सिंह यादव का है। ग्रामीणों ने बताया कि बाग के पास बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। भीषण गर्मी केे कारण चिंगारी कूड़े के ढेर से पास के यूकेलिप्टस के बाग में पहुंच गई। इससे पेड़ों के पत्तों में आग लग गई जो भीषण गर्मी की वजह से तेजी से भड़क गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। करीब दो घंटे मेहनत कर आग पर काबू पाया। बाग के पास गांव के प्रवीन की भूसे की बुर्जी भी जलकर राख हो गई। चूरामन सिंह ने बताया कि बाग जलने से करीब 50 लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed