{"_id":"6414a400d5873392110b5e1a","slug":"fire-in-moving-canter-goods-burnt-to-ashes-etah-news-c-25-1-93545-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चलते हुए कैंटर में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चलते हुए कैंटर में लगी आग, सामान जलकर राख
Fri, 17 Mar 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला केवल के पास शुक्रवार तड़के करीब चार बजे चलते हुए कैंटर में अचानक आग लग गई। जब तक अग्निशमन टीम पहुंची तब तक कैंटर काफी हद तक जल गया और इसमें रखा सामान खाक हो गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी केतन सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के कैंटर में आग लगने की सूचना मिली थी, टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कैंटर में पैकिंग की पन्नी भरी हुई थी। इसकी वजह से आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग पर काबू पाने में करीब आधा घंटा का समय लगा। तब तक वाहन सामान सहित जल चुका था।
बताया कि चालक दानिश उर्फ दानियल निवासी मोहल्ला ब्राह्मणपुरी कस्बा मारहरा ने बताया कि वह गुजरात से एटा आ रहा था तभी अचानक वाहन में आग लग गई। चालक घबराया हुआ था और ज्यादा जानकारी नहीं दे सका। इंजन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने की आशंका प्रतीत हो रही है।