फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fire broke out in warehouse people remained terrified

UP: गोदाम में लगी आग...चार घंटे तक सुलगती रही तंबाकू, दहशत में रहे लोग; 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान

Sat, 05 Apr 2025 06:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 05 Apr 2025 06:47 PM IST
सार

एटा में तंबाकू के गोदाम में भीषण आग लग गई। लपटों का विकराल रूप देख लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। बाद में दमकल को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका।
 

विज्ञापन
Fire broke out in warehouse people remained terrified
गोदाम में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के राजा का रामपुर कस्बा के भरगैन रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम में शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसको बुझाने के लिए कायमगंज, अलीगंज और एटा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। हादसे में 1.50 करोड़ की तंबाकू जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


भरगैन रोड पर राजपाल लटूरी सिंह तंबाकू आढ़त फर्म का गोदाम संचालित है। शनिवार सुबह 6:30 बजे लोगों ने अचानक से यहां गोदाम से आग की लपटें और धुआं उठते देखा। लोगों में खलबली मच गई। सूचना गोदाम संचालक सौरभ सिंह राठौर और उनके परिजन को दी गई। 
विज्ञापन


कस्बा और आसपास से पहुंचे लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की काफी कोशिश की। जब आग पर काबू न पा सके तो थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। अलीगंज से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कामयाबी न मिलने पर जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज से और एटा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। तीन गाड़ियों ने मिलकर चार घंटे में आग पर काबू पाया। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर भी घटनास्थल पर पहुंच गए व नुकसान का जायजा लिया। 


गोदाम संचालक ने बताया कि 500 बंडल तंबाकू और इतने ही बंडल नस तंबाकू के थे। नुकसान करीब डेढ़ करोड़ का हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed