फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in a six-storey hotel, people's breathing stopped

Etah News: छह मंजिला होटल में लगी आग, अटक गईं लोगों की सांसें; कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी

Thu, 16 May 2024 01:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 16 May 2024 01:16 PM IST
सार

एटा के बीचों बीच स्थित छह मंजिला होटल माया पैलेस में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
 

विज्ञापन
Fire broke out in a six-storey hotel, people's breathing stopped
होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा शहर के माया पैलेस चौराहे के पास स्थित होटल गुप्ता पैलेस में बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे आग लग गई। जिसके चलते होटल में रुके हुए और नीचे रेस्टोरेंट में खान-पान कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए लोगों की सांसें ही अटक गईं। दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


होटल के साथ ही भूतल पर रेस्टोरेंट चलता है। बुधवार दोपहर के समय भूतल में शॉर्ट-सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में यह भड़क गई और धुएं के काले गुबार बिल्डिंग के ऊपर आसमान में नजर आने लगे। अचानक लगी आग से वहां अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना के समय होटल व रेस्टोरेंट में 20 से अधिक ग्राहकों के अलावा काफी संख्या में कर्मचारी भी मौजूद थे। जो दहशत में आ गए। एफएसओ केतन सिंह ने बताया कि जिले में किसी भी होटल या रेस्टोरेंट मालिक के पास फायर एनओसी नहीं है। इस होटल की भी भी एनओसी नहीं ली गई है।
विज्ञापन

जिले में संचालित हैं 50 से अधिक होटल व रेस्तरां
जिला मुख्यालय से लेकर छोटे-छोटे कस्बाें तक जिले में 50 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस संचालित हो रहे हैं। किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में अग्निशमन से संबंधित सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से यहां आने वाले लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हालांकि अग्निशमन विभाग की ओर से कई बार इन होटलों को नोटिस दिया जा चुका है। जिला मुख्यालय की बात करें तो यहां 25 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस संचालित हो रहे हैं। बस स्टैंड के आसपास ही 10-12 होटल व रेस्तरां चल रहे हैं। इनमें से किसी के पास भी अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं है। इन सभी होटलों में आकर ठहरने वाले लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

तीन बार दिया जा चुका है नोटिस
बुधवार को दोपहर होटल में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंचने तक लोग खौफजदा रहे। उनका कहना था कि अगर इतने समय में आग भयंकर रूप ले लेती तो नुकसान के साथ ही जनहानि भी हो सकती थी। मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को इस वर्ष में अब तक तीन बार नोटिस भी दिया जा चुका है। इसके बाद भी फायर एनओसी न लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं होटल मालिक शिवम गुप्ता ने फोन पर बताया कि उनके पास फायर एनओसी है। किसी प्रकार को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दोपहर का समय था अधिकांश कमरे खाली थे।

 
विज्ञापन

फायर एनओसी के लिए दिए गए नोटिस
सीएफओ प्रशांत सिंह राना ने बताया कि जिले में जो भी होटल-रेस्तरां हैं उनके पास फायर एनओसी नहीं है। सभी को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। होटल गुप्ता पैलेस में शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसके आग लगी थी, जो ज्यादा नहीं फैली। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां व हमारे फायर फाइटर्स पहुंचे। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed