{"_id":"0104d18a976aa9ee5402ba2f25a9ad63","slug":"fire-at-immense-pride-sp-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक अमित गौरव पर फायर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक अमित गौरव पर फायर, बाल-बाल बचे
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
सोमवार की देर सायं गांव रामनगर में घर के दरवाजे पर सपा के मारहरा विधायक अमित गौरव यादव उर्फ टीटू पर तीन बाइक सवार युवकों फायर झोंक दिया। अचानक हुए इस हमले में विधायक बाल-बाल बच गए और गोली दरवाजे में जा लगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, एक आरोपी मौके से फरार हो गया। विधायक ने कातिलाना हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मारहरा विधायक विधायक अमित गौरव यादव गांव रामनगर थाना निधौली कलां के रहने वाले हैं। घटना के वक्त शाम करीब 7 बजे वह रोज की तरह अपने छोटे भाई शशांक यादव शीटू और गांव के कुछ लोगों के साथ घर के दरवाजे पर अलाव जलाकर हाथ ताप रहे थे। अंधेरे के चलते गोली विधायक के बाजू के पास से होते हुई दरवाजे में जा लगी। पकड़े गए हमलावर अजीत व धर्मेंद्र आपस में सगे भाई हैं और उन्होंने अपने फरार हुए साथी का नाम राघवेंद्र बताया है। तीनों आरोपी गांव रामनगर के ही रहने वाले हैं।
ग्रामीणों ने गिरफ्तार आरोपियों, उनकी बाइक, एक 315 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस व एक खाली खोखे को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे में है। सूचना मिलने पहुंचे एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि उन्होंने विधायक पर हमला क्यों किया। विधायक अमित गौरव यादव का कहना है कि उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। न ही वह हमला करने वालों को जानते हैं।