{"_id":"69a9b99422a33951080f0a25","slug":"fir-lodged-against-13-people-in-case-of-beating-etah-news-c-163-1-eta1004-147246-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पिटाई के मामले में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पिटाई के मामले में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Thu, 05 Mar 2026 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुई वारदात में घर में घुसकर पिटाई और गाली-गलौज करने के मामले में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी ही।
थाना जैथरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव जवाहर नगर मजरा सहोरी निवासी विपिन कुमार ने बताया कि गांव के ही राजकुमार उर्फ रिंकू, ओमवीर, ओमेंद्र, सचिन कुमार मंगलवार को घर में घुस आए और उसके परिवार को लाडी-डंडों से पीटने लगे। इसके साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव भुदईया मठ निवासी दलजीत ने बताया कि गांव के ही जगतपाल, सचिन, धनपाल, नेत्रपाल घर में घुसकर पिता रामबाबू के साथ गाली-गलौज करने लगे और पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव अंबारी निवासी रीमा पत्नी मुनेश ने गांव के ही छविराम और उनके बेटे नीटू, छोटू, पूजा और संध्या ने एकराय होकर घर में आकर गाली-गलौज की। साथ ही लाठी डंडों से पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना सकरौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव सोना निवासी जान मुहम्मद ने बताया कि गांव के ही बाबू ने घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज और पिटाई की जिससे उसके दांत टूट गए। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।