{"_id":"67cc463add953baaee02c3f2","slug":"fir-lodged-after-losing-leg-in-an-accident-etah-news-c-163-1-eta1003-130721-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हादसे में टांग गंवाने के बाद हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हादसे में टांग गंवाने के बाद हुई एफआईआर
Sat, 08 Mar 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
मारहरा। आठ दिन पहले हुए हादसे में एक टांग गंवाने पर युवक थाने पहुंचा। तब उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। इससे पहले घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
27 फरवरी की देर शाम अस्पताल चौराहा पर यह हादसा हुआ था। नदरई की ओर से आ रही कार ने हथठेल में टक्कर मार दी थी। कार की जोरदार टक्कर लगने से हथठेल संचालक मुस्तफा निवासी मोहल्ला काजी और सोनू निवासी मोहल्ला चोबदार घायल हुए थे। मुस्तफा को गंभीर हालत में अलीगढ़ भेज दिया गया था। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों को उसकी एक टांग काटनी पड़ी। मुस्तफा के भाई शकील ने चालक अवनीश निवासी लल्लूखेड़ा के विरुद्ध थाने में तहरीर दी थी। शकील की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पुलिस के कार्रवाई न किए जाने पर गुस्साए परिजन शनिवार को मुस्तफा को लेकर थाना पहुंचे। परिजन के आक्रोश और मुस्तफा की हालत देख पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शकील ने बताया मुस्तफा पर उसका परिवार निर्भर था। वह अंडे की ठेल लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। दुर्घटना वाले दिन घायल सोनू उसकी ठेल पर अंडे खा रहा था। हादसे के बाद चौराहा पर भगदड़ मचने पर चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया था। थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने बताया कि पूरी जानकारी के साथ तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।