{"_id":"67cc829f94430d4c2a050df6","slug":"fir-lodged-after-losing-leg-in-an-accident-etah-news-c-163-1-eta1002-130715-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पिचकारी और पोशाक से सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पिचकारी और पोशाक से सजे बाजार
Sat, 08 Mar 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
बाजारों में बिक रही हैं छोटी-छोटी पिचकारी, बाल्टी भक्त कान्हा से होली खेलने के लिए कर रहे है इन
पिचकारी और पोशाक से सजे बाजार एटा। होली का त्योहार नजदीक है। 13 मार्च की रात में होलिका दहन के बाद 14 मार्च को रंग खेला जाएगा। होली मनाने के लिए कान्हा भी तैयार हैं। उनके लिए बाजार में विशेष पिचकारी, बाल्टी, पूजन थाल, पोशाक उपलब्ध हैं। इनकी खरीदारी भी हो रही है।
बाजारों में होली से पूर्व लड्डू गोपाल की रंग-बिरंगी पोशाकों के साथ मनमोहक छाेटी-छोटी पिचकारी और बाल्टी भी आई हैं। जिसको लेकर लोग बहुत उत्सुक हैं। रंगीन चमकने वाली गोटेदार कान्हा की पोशाकों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा होली लिखी हुई पोशाकें भी उपलब्ध हैं। लोगों का कहना है कि इस बार वह होली की शुरूआत लड्डू गोपाल को रंग लगाकर करेगें। बाजारों में बिक रही छोटी-छोटी पिचकारी और बाल्टी लोगों को अधिक भा रहीं हैं।
स्मृति भारद्वाज ने बताया कि कान्हा की पोशाकें खरीदकर लाई हूं, बहुत सुंदर हैं। इस बार होली पर बाजारों में अच्छी पोशाकें मिल रही हैं। छोटी पिचकारी, बाल्टी, थाल, गिलास भी आकर्षक हैं। शहर में लड्डू गोपाल की पूजा करने वालों की अच्छी संख्या है और लोग उनका बहुत ध्यान रखते हैं। भक्त उनके साथ होली खेलने के लिए सामान खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
25 से 50 तक की पिचकारी, 100 रुपये की पोशाक
लड्डू गोपाल के लिए छोटी पिचकारियां 25 से 50 रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं उनकी होली पोशाक 50 से 100 रुपये में मिल रही है। इसके अलावा होली का सजा हुआ थाल भी लोग खरीद रहे हैं। इसमें छोटी बाल्टी, पिचकारी, गुलाल और गुब्बारे उपलब्ध हैं। ये 250 रुपये तक में बिक रही है।
बोले, दुकानदार
लड्डू गोपाल की पोशाकों की मांग बढ़ गई है। लोग होली नजदीक आते ही तैयारियों पर जुट गए हैं। इस बार कान्हा जी के लिए सजावटी समान की काफी रेंज लाए हैं।
जीवन सिंह
शहर के साथ अब गांव के लोग भी आ रहे हैं। विशेष पोशाकों की मांग अधिक है। छोटी बाल्टियां, पिचकारी भी लोग खूब मांग रहे हैं। इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
अनिल कुमार गुप्ता
- कपिल