फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fight between two parties over theft dispute, 10 people injured

Etah News: चोरी के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, 10 लोग घायल

Sun, 28 Sep 2025 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Sep 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over theft dispute, 10 people injured
एटा। चोरी के विवाद में शनिवार रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव उद्देतपुर निवासी कालीचरन ने बताया कि 24 सितंबर की रात उसका छोटा भाई शिशुपाल शौच के लिए खेत में गया था। तभी उसने गांव के ही कल्याण सिंह, आकाश, करू को नलकूप की कोठरी से भागते हुए देखा। कोठरी में जाकर देखा तो वहां से स्टार्टर, तीन पाना, रिंच, एक प्लास व खेती में छिड़काव की दवाएं गायब थीं। इनके घर पर चोरी का कारण पूछने पर कल्याण सिंह के परिजन गाली-गलौज व मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

इसमें परिवार की रुचि, गोमती, सुमन, शिशुपाल, प्रेमलता घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से विनीता, शशी, आकाश, ज्ञान देवी, पूजा को भी चोटें आईं। सभी घायल हुए लोगों का उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। शिशुपाल ने मामले की शिकायत कोतवाली नगर पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि एक पक्ष की ओर से चोरी और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed