{"_id":"6a2465705645ff80670e9fdd","slug":"fever-stricken-teenage-girl-dies-elderly-woman-loses-her-life-to-a-heart-attack-etah-news-c-163-1-eta1004-151628-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बुखार पीड़ित किशोरी की मौत, वृद्धा की हार्ट अटैक से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बुखार पीड़ित किशोरी की मौत, वृद्धा की हार्ट अटैक से गई जान
Sat, 06 Jun 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
एटा। अवागढ़ क्षेत्र के गांव की 12 वर्षीय बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत हो गई। उसका तीन दिन आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार भी चला, लेकिन शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 80 वर्षीय वृद्धा की हार्ट अटैक से जान चली गई। वहीं एक वृद्ध की लीवर की बीमारी से मौत हो गई। तीनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में गुंजन (12) निवासी उड़ेरी को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि उसे बुखार आने पर आगरा के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां तीन दिन तक भर्तीकर चिकित्सकों ने उपचार दिया। इसके बाद शुक्रवार दोपहर आगरा से घर ले आए। रात को अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अचानक से घबराहट और बेचैनी होने लगी। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं हरगोविंद (60) निवासी मलावन को परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां नाती जीतू शर्मा ने बताया कि तीन दिन से उन्हें पेट में दिक्कत थी। मलावन कस्बे में ही एक चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने लीवर में पानी होने की बात कही। शनिवार दोपहर को उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा रामपोती (80) निवासी नगला देवी को परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार शाम करीब 4 बजे लेकर पहुंचे। यहां नाती विकास ने बताया कि उनके सीने में अचानक से तेजी से दर्द उठा। थोड़ी ही देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया।
पेट दर्द, डायरिया के मरीजों की संख्या नहीं हो रही कम
एटा। जिले में लू का असर तो कम हो गया, लेकिन गर्मी के चलते मेडिकल कॉलेज में पेट दर्द, डायरिया से पीड़ित लोगों की संख्या कम नहीं हो रही है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। शनिवार को महिला सामान्य वार्ड फुल रहा। इसमें 35 महिला मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। वहीं पुरुष वार्ड में 30 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में शनिवार को 450 मरीजों ने पहुंचकर इलाज कराया। इसमें सबसे अधिक पेट दर्द, डायरिया व वायरल बुखार से पीड़ित रहे। चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज के पांचवें तल पर महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग सामान्य वार्ड बनाए गए हैं। प्रत्येक वार्ड में कुल 30 बेड की क्षमता है। महिला वार्ड में शनिवार को 30 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। वार्ड पूरा फुल होने की वजह से यहां पर अतिरिक्त पांच बेड की व्यवस्था की गई। वहीं पुरुष वार्ड में कुल 30 मरीज भर्ती मिले। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि ज्यादातर लोग गर्मी की वजह से डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। वहीं शादी समारोह में तली भुनी चीजें खाने से पेट दर्द की समस्या हो रही है।
इन बातों का रखें ध्यानः
- पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
- पानी में ओआरएस का घोल मिलाकर पीएं।
- बाहर की खुली हुई चीजों का सेवन न करें।
- तली, भुनी चीजों के सेवन से परहेज करें।
- नारियल पानी, शिकंजी, गन्ने के रस का सेवन करें।
- मौसमी फलों का सेवन भी लाभदायक होगा।