{"_id":"6721190f8202b31769010fae","slug":"festival-crowd-will-gather-from-today-bus-trips-have-been-increased-etah-news-c-163-1-eta1001-125101-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आज से उमड़ेगी त्योहारी भीड़, बढ़ाए गए बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आज से उमड़ेगी त्योहारी भीड़, बढ़ाए गए बसों के फेरे
Tue, 29 Oct 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। दीपोत्सव मंगलवार से प्रारंभ हो चुका है। बुधवार से यात्रियों की भीड़ बसों में बढ़ेगी। इसको देखते हुए यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
दिवाली का पर्व प्रारंभ हो चुका है, धनतेरस के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार से यात्रियों की भीड़ बढ़ना प्रारंभ हो जाएगी। इसको देखते हुए डिपो की ओर से पूरी तैयारी की गई है। डिपो में लगभग 190 बसें हैं। इस समय सर्वाधिक बसें दिल्ली और फर्रुखाबाद मार्ग पर चलाई जा रही हैं। जिले के तमाम लोग दिल्ली एनसीआर में नौकरी करते हैं। वहीं बहुत से लोग अन्य राज्यों में भी व्यवसाय कर रहे हैं। यह सभी लोग दिवाली के पर्व पर घर आते हैं। पर्व मनाने के बाद वापस कार्यस्थल की ओर लौट जाते हैं।
रेल सेवा न होने की वजह से इनमें से अधिकांश लोग रोडवेज बस का ही सफर करते हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि भीड़ को देखते हुए हर बस का फेरा बढ़ाया गया है। दिल्ली मार्ग पर 35 बसें लगाई गईं हैं। इसके अलावा जिस मार्ग पर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ दिखाई देगी, उसे पर बस को भेजा जाएगा। यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।