फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fertilizer not available, farmers filled rotten potato seeds in the committee

Etah News: नहीं मिली खाद, किसानों ने समिति में भरा आलू का सड़ा बीज

Wed, 30 Oct 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 30 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer not available, farmers filled rotten potato seeds in the committee
अवागढ़। ब्लॉक क्षेत्र में जिनावली की सहकारी समिति पर पहुंचे किसानों ने आलू का सड़ा हुआ बीज भर दिया। इनका कहना है कि लंबे समय से डीएपी न मिलने की वजह से आलू की बुवाई नहीं कर पाए और दवा लगा हुआ बीज खराब हो गया। यह भी आरोप लगाया कि अंगूठे लगवाने के बाद भी खाद नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

जिनावली समिति पर कई दिनों से डीएपी खाद के लिए मारामारी बनी हुई है। क्षेत्र में आलू का रकबा ज्यादा है इसलिए डीएपी की मांग की भी ज्यादा रहती है। इसके चलते सुबह से ही किसान लाइन में लग जाते हैं। किसानों का आरोप है कि सचिव ने तमाम किसानों के मशीन में अंगूठे तो लगवा लिए लेकिन खाद के लिए कई दिन से चक्कर कटवा रहे हैं। इसके चलता उनका आलू का बीज सड़ गया।
विज्ञापन

बुधवार को आक्रोशित किसान सड़ा हुआ आलू लेकर आए और समिति परिसर में भर दिया। किसानों के साथ आए भाकियू किसान के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह ने कहा कि यहां सचिव ने किसानों से अंगूठे लगवा लिए हैं। 200 रुपये प्रति बोरी ज्यादा लेकर खाद की कालाबाजारी कर दी है। अंगूठे लगने के 12 दिन बाद भी जब किसानों को डीएपी नहीं मिली तो सड़ा बीज यहां पटक गए हैं। 1600 से लेकर 2000 रुपये का एक बोरी बीज खरीदा था, ये भी डूब गया। निजी दुकानों पर 1800 से 2000 की बोरी बिक रही है, अधिकारियों को कुछ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड्डी देवी, प्रशांत, भगवान सिंह, बृजेश कुमार, कैलाशी देवी, राजपाल, हरिओम आदि ने बताया कि उनसे समिति पर सचिव ने अंगूठे लगवा लिए, लेकिन खाद नहीं दी है। एआर कोऑपरेटिव सतीश कुमार ने बताया कि समिति पर मंगलवार के बाद बुधवार को भी खाद बांटी गई है। कुछ लोग अनावश्यक दबाव बना रहे थे, उन्होंने वहां कुछ हंगामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed