फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Female athletes displayed their prowess at the athletics trials.

Etah News: एथलेक्टिस ट्रायल में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 02 Sep 2026 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Female athletes displayed their prowess at the athletics trials.
एटा। जिला स्टेडियम में बुधवार को मंडल स्तरीय महिला एथलेटिक्स और पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए। एथलेटिक्स ट्रायल में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिले की आठ महिला खिलाड़ियों का चयन प्रयागराज में होने वाली महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आठ और नौ सितंबर को प्रयागराज जिले में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाना है। चयनित खिलाड़ियों में रवि, याचना कुमारी, स्वार्थी, पूनम, आरती, शिखा, दिव्या और डोली शामिल हैं। ट्रायल एथलेटिक्स प्रशिक्षक शुभम कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इसी क्रम में जिला स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भी ट्रायल कराया गया।
विज्ञापन

इसमें जिले के 20 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले और प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए किया गया। कबड्डी के लिए चयनित खिलाड़ियों में मोहित, आदर्श राज, दुर्गेश कुमार, प्रवीण कुमार, बबलू, डिंपी सिंह, मयंक भारद्वाज, अंशुल यादव, भारत प्रताप और पवन कुमार शामिल हैं। कबड्डी ट्रायल वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी कमलकांत की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed