{"_id":"66916f538e23a26f450b85d0","slug":"fathers-funeral-procession-left-the-house-where-the-wedding-procession-was-to-take-place-etah-news-c-163-1-eta1001-119657-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिस घर में आनी थी बरात, वहां से उठी पिता की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिस घर में आनी थी बरात, वहां से उठी पिता की अर्थी
Fri, 12 Jul 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर में बुधवार रात प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पिता की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। जिस घर में शुक्रवार को बेटी की बरात आनी थी। वहां से एक दिन पहले पिता की अर्थी उठते देख हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। युवती की शादी को टाल दिया गया है। हत्यारोपी प्रेमी को जेल भेज दिया गया है। जबकि उसके परिजन घर से फरार हैं और घर बंद पड़ा है।
बुधवार की रात मायाप्रकाश (48) की कुल्हाड़ी प्रहार से हत्या कर दी गई थी। पड़ोस में ही रहने वाले मृतक की बेटी के प्रेमी आकाश उर्फ अभय प्रताप ने घटना को अंजाम दिया था। जिसे बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह काफी समय से युवती से प्रेम करता है और शादी भी करना चाहता था। लेकिन उसके पिता व अन्य लोग इस बात के लिए राजी नहीं थे। उन्होंने उसकी शादी कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नरौली में तय कर दी थी। शुक्रवार को शादी होनी थी। पुलिस ने आरोपी कब्जे से हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी, तमंचा और मोबाइल फोन भी बरामद किया।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद माया प्रकाश का शव शाम के समय गांव में पहुंचा। जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। माया प्रकाश के रिश्तेदार बेटी की शादी में शामिल होने के लिए घर आ चुके थे। इसलिए परिजन ने बिना किसी का इंतजार किए अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। शाम लगभग 6 बजे अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सूरज ने मुखाग्नि दी।