{"_id":"6908b653a5284979d80f45e4","slug":"father-tragic-death-during-daughter-wedding-in-etah-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी समारोह में मची चीखपुकार...बेटी ले रही थी फेरे, पिता की हुई दर्दनाक माैत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी समारोह में मची चीखपुकार...बेटी ले रही थी फेरे, पिता की हुई दर्दनाक माैत; परिवार में मचा कोहराम
Mon, 03 Nov 2025 07:34 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:34 PM IST
सार
शादी समारोह में बेटी की डोली विदा करने की तैयारी की जा रही थी, तभी पिता की माैत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शादी का खुशियों के बीच मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थान सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा में बेटी का कन्यादान करने के बाद सोमवार को सामान लेने जाते समय पिता की लोडर वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद खुशियां गम में बदल गईं और बेटी की डोली से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई।
पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव उमरायपुर निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि रविवार को बहन अंजलि की शादी थी। गांव अहरमई से बरात आई थी। धूमधाम से आयोजन हुआ। सोमवार सुबह के समय वैवाहिक रस्में अदा की जा रही थीं। पिता थान सिंह (58) कन्यादान करने के बाद घर से कपड़े आदि सामान लेने बाजार जा रहे थे। गली में ही एक लोडर वाहन का चालक गाड़ी को पीछे कर रहा था।
यह देखकर पिता ने चिल्लाकर उसे रुकने का इशारा भी किया मगर उसने नहीं सुना और पिता चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता को तुरंत मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थान सिंह खेती करते थे और तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। इनकी मौत के बाद विवाह के घर में चीख-पुकार मच गई। बेटी को औपचारिक रूप से विदा किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-Deepti Sharma: 'लड़की को कहां भेजते हो', ऐसे मिलते थे ताने, जानें कैसे एक थ्रो ने बदली दीप्ति शर्मा की जिंदगी