फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Father on bike dies after being hit by dumper; son injured.

Etah News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

Sat, 27 Jun 2026 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Father on bike dies after being hit by dumper; son injured.
फोटो 9 रेशमा देवी का फाइल फोटो
बेवर। पुत्र के साथ कस्बा बाजार से शुक्रवार दोपहर बाइक पर बैठ कर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा डंपर की टक्कर से हुआ। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव नगला गढ़ी निवासी दीनदयाल सिंह (85) सेवानिवृत्त शिक्षक थे। वह बेटे कमलेश के साथ बाजार गए थे। दोपहर को लौटते समय एनएच92 ग्वालियर-बरेली हाईवे पर गांव नगला केहरी से पहले बेवर की तरफ से आ रहे डंपर ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दीनदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए, पुत्र कमलेश को मामूली चोट लगी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर को कब्जे में लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन




बाइक की चपेट में आईं सड़क पार कर रहीं महिलाएं, एक की मौत
घिरोर। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम सड़क पार कर रहीं दो महिलाएं तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल से दोनों को पीजीआई सैफई रेफर किया गया, वहां एक महिला ने दम तोड़ दिया। दूसरी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव फाजिलपुर में सड़क के दूसरी ओर भागवत कथा हो रही है। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे गांव की श्यामा देवी और रेशमा देवी(68) कथा सुनने जा रही थीं। इस दौरान सड़क पार कर रहीं महिलाएं तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गईं। घायल महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं को पीजीआई सैफई रेफर किया गया। जहां कुछ देर इलाज के बाद रेशमा देवी ने दम तोड़ दिया। हादसे में रेशमा देवी की मौत के बाद परिजन की रो-रोकर हालत खराब है। शुक्रवार को सैफई पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।




सिंहपुर नहर पुल के पास डंपर की चपेट में आया आरक्षी
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में सिंहपुर नहर पुल पर आरक्षी डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरक्षी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सदर कोतवाली में तैनात आरक्षी सुनील कुमार और गौरव कुमार बृहस्पतिवार रात को कोबरा मोबाइल बाइक से गश्त पर थे। देर रात करीब 11.30 बजे सूचना मिली कि करहल मार्ग पर सिंहपुर नहर से आगे सड़क हादसा हो गया है। इस पर दोनों आरक्षी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर दोनों आरक्षी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने आरक्षी गौरव को चपेट में ले लिया। पुलिस ने घायल आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फोटो 9 रेशमा देवी का फाइल फोटो

फोटो 9 रेशमा देवी का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed