फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Father of young man who took away his wife shot dead

Etah News: पत्नी को ले जाने वाले युवक के पिता की गोली मारकर हत्या

Wed, 23 Oct 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 23 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Father of young man who took away his wife shot dead
एटा। शहर के रैवाड़ी मोहल्ले में मंगलवार की देर रात एक बस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी की पत्नी को मृतक का बेटा ले गया था। दोनों शादी करके रह रहे थे। मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के रैवाड़ी मोहल्ला निवासी राधा देवी ने बताया कि पति रामकिशोर उर्फ बबलू कश्यप एटा डिपो में अनुबंधित बस के चालक थे। मंगलवार रात लगभग 10 बजे मैं अपने पति के साथ घर से कुछ दूरी पर ही स्थित वीरपाल की चक्की के पास खड़ी थी। उसी समय गांव नावली थाना अवागढ़ निवासी रंजीत व उसके भाई तेजा ने तमंचे निकालकर एक के बाद एक कई गोली पति के शरीर में मार दीं। गोली लगते ही पति लहूलुहान होकर गिर पड़े। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में रंजीत व तेजा रैवाड़ी मोहल्ले में ही गीता चौहान के मकान में रहते हैं। लगभग 4 माह पूर्व हमारे बेटे शिवम ने रंजीत की पत्नी प्रिया के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिसके चलते रंजीत रंजिश मानने लगा था। इसी वजह से मंगलवार की देर रात उसने अपने भाई के साथ मिलकर मेरे पति को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एएसपी राजकुमार सिंह और सीओ सिटी अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वैड और फील्ड यूनिट के साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एसएसपी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed