फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Father harassed 2.5-Year-Old Daughter in Etah

पिता बना हैवान: शराब के नशे में ढाई वर्ष की बेटी से दुष्कर्म, मुंह में ठूंस दिया कपड़ा; मां ने दर्ज कराया केस

Tue, 21 Apr 2026 09:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 21 Apr 2026 09:05 PM IST
सार

यूपी के एटा जिले में रिश्ते को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ही अपनी बेटी के लिए हैवान बन दिया। ढाई वर्ष की बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
Father harassed 2.5-Year-Old Daughter in Etah
girl demo - फोटो : freepik

विस्तार

एटा के थाना मिरहची क्षेत्र में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शराब के नशे में घर पहुंचे एक कलयुगी पिता ने अपनी ही ढाई वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को कलंकित कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी देर रात नशे की हालत में घर पहुंचा। उस समय उसकी ढाई वर्षीय पुत्री गहरी नींद में सो रही थी। आरोप है कि उसने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पीड़िता की मां ने थाना मिरहची में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मासूम बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: बेटे ने परशुराम चाैक पर लगाया नीला झंडा, दहशत में मां की गई जान; परिजन बोले- पुलिस की कार्रवाई का था डर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed